Hanuman Chalisa
✕

Bigg Boss 18 : इस हफ्ते वीकेंड का वार होस्ट करेंगी फराह खान, घरवालों की लगेगी क्लास

Updated: शनिवार, 7 दिसंबर 2024 (13:26 IST)
'बिग बॉस 18' में इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते सलमान खान की जगह फराह खान वीकेंड का वार होस्ट करते नजर आने वाली हैं। वह कई के कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाने वाली हैं। हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस का प्रोमो शेयर किया है। 
 
शो में रजत दलाल के कई कंटेस्टेंट से झगड़ा हो रहा है। उनकी दिग्विजय राठी और करणवीर मेहरा के साथ भी गंदी लड़ाई हो चुकी है। हाल ही रजत और अविनाश मिश्रा के साथ हाथापाई भी हुई। इसी को लेकर फराह ने रजत को जमकर फटाकर लगाई।
फराह, रजत से कहती हैं, 'रजत, तेरे को बिग बॉस ने जिम्मेदारी नहीं दी है सारी लड़कियों की रक्षा करने की।' इसके बाद रजत अपने बचाव में कहते हैं, 'अगर रक्षावाली है तो मेरे घरवालों ने मुझे एक चीज सिखाई है।' इसपर फराह बोलती हैं, 'तो क्या इन लोगों के घरवालों ने इन्हें नहीं सिखाया?'
 
फराह खान लड़कियों से पूछती हैं, 'और किसे खुद को डिफेंड करने में बाकी लोगों की मदद चाहिए?' इसके बाद फराह ने 'बिग बॉस 18' की स्थिति को शो के 13वें सीजन से कंपेयर किया, जिसके विनर सिद्धार्थ शुक्ला रहे थे। फराह कहती हैं, जिस तरह से करणवीर को घर में सभी टारगेट करते रहते हैं, ठीक वैसे ही सिद्धार्थ शुक्ला को भी किया जाता था और वह विनर रहे। 
 
वहीं तेजिंदर सिंह बग्गा को करण वीर मेहरा के मामा पर भद्दा कमेंट करने पर फटकार लगाते हुए फराह कहती हैं, करण वीर के मामा पीएमओ के बाथरूम साफ करते होंगे। ये कमेंट सही है या नहीं बताइए? इसके बाद तेजिंदर अपनी गलती मानते हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख