dharma sangrah
✕

बिग बॉस 16 : इस हफ्ते फैंस को लगा तीसरा झटका, श्रीजिता और अब्दू के बाद साजिद खान भी हुए बाहर

Updated: रविवार, 15 जनवरी 2023 (13:48 IST)
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में मेकर्स एक के बाद एक ट्विस्ट दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। बिग बॉस 16 के फैंस को इस हफ्ते बड़ा झटका लगा है। इस हफ्ते एक नहीं, बल्कि तीन कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो गए हैं। 

 
श्रीजिता डे और अब्दू रोजिक के बाद अब साजिद खान की भी 'बिग बॉस' के घर से छुट्टी हो गई है। जहा श्रीजिता डे शो से एलिमिनेट हो गईं तो वहीं अब्दू रोजिक ने बॉलिं‍टरी एक्सिट ले लिया। इसके बाद बिग बॉस 16 के मास्टमाइंड साजिद खान को भी फिनाले से पहले शो छोड़ना पड़ा है।
 
सोशल मीडिया पर साजिद खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नम आंखों के साथ शो को अलविदा कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो में गार्डन एरिया में एक सेटअप लगा हुआ है जहां बिग बॉस साजिद खान को ट्रिब्यूट देते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि साजिद खान घर के इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्हें सभी घरवाले बराबर इज्जत देते हैं।
 
बिग बॉस के घर से विदा हुते हुए साजिद खान काफी इमोशनल दिखे। वह कहते हैं, जो-जो और जिस-जिस के साथ मेरे झगड़े हुए हैं, मैं हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगना चाहता हूं लेकिन आप लोगों का बहुत सपोर्ट मिला। 
 
बताया जा रहा है कि साजिद खान भी अब्दू रोजिक की तरह कम वोट्स की वजह से नहीं, बल्कि अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से शो से बाहर हुए हैं। जब साजिद ने 'बिग बॉस' के घर में एंट्री की तब से उनका खूब विरोध हो रहा था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख