शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 14 why nikki tamboli is trying to become desi kim kardashian
Written By
Last Modified: रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (16:03 IST)

Bigg Boss 14 : देसी किम कार्दशियां बनने की कोशिश क्यों कर रहीं निक्की तंबोली?

Bigg Boss 14 : देसी किम कार्दशियां बनने की कोशिश क्यों कर रहीं निक्की तंबोली? - bigg boss 14 why nikki tamboli is trying to become desi kim kardashian
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली में कुछ तो खास है। आप उन्हें पसंद करें, उनसे नफरत करें, लेकिन आप उन्हें अनदेखा नहीं कर सकते। अभिनेत्री ने कंचना 3, चिकती गदिलो चितकोतुडु और थिप्पारा मीसम जैसी फिल्मों से बहुत जल्द लोकप्रियता हासिल की है।
वहीं बिग बॉस के कैमरों का केंद्र बिंदु बनने में भी निक्की तंबोली कामयाब रहीं। इसका कारण उनका व्यवहार है, जो उन्हें 'देसी' किम कार्दशियां की छवि में ढालता है। उदाहरण के तौर पर जैस्मीन भसीन के साथ निक्की का एक टास्क जो वायरल हुआ था, उसे ले सकते हैं, जिसमें निक्की खुलेआम लड़ाई के दौरान मुंह पर सीधी बात करती नजर आई थीं।
 
'बिग बॉस' में जहां बदतमीजी भरा व्यवहार सीधे-सीधे वोटों की बारिश कराता है, वहीं निक्की को इसका भरपूर फायदा मिल रहा है। जब से उन्होंने घर में एंट्री की है, वह दर्शकों, घर के सदस्यों और तीन तूफानी सीनियर्स, सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान के लिए ध्यान का केंद्र बनने में कामयाब रही हैं।
 
निक्की को घर में आए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है और वह सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोविंग बनाने में कामयाब रही हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 680 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।
 
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 14: घर में एंट्री लेते ही कविता कौशिक बनेंगी कैप्टन!