ganesh chaturthi

Bigg Boss 14 : सलमान खान की गैरमौजूदगी में घर से बेघर हुईं सोनाली फोगाट!

Updated: रविवार, 24 जनवरी 2021 (16:19 IST)
'बिग बॉस 14' के घर में इस हफ्ते काफी हंगामा देखने मिला। बिग बॉस 14 का ग्रैंड फिनाले अब नजदीक आ रहा हैं। ऐसे में मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने के लिए हर तरीका अपना रहे है। वही इस हफ्ते के एलिमिनेशन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है।

 
इस हफ्ते 4 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे, जिनमें रुबीना दिलैक, सोनाली फोगाट, निक्की तंबोली और राहुल वैद्य का नाम शशमिल था। अब खबर आ रही हैं की इस हफ्ते सलमान खान की गैरमौजूदगी में बिग बॉस के घर से सोनाली फोगाट बेघर हो गई हैं।
 
बताया जा रहा है कि कम वोट मिलने के चलते सोनाली फोगाट घर से बेघर हो गईं। बिग बॉस से जूडी खबर देनेवाले 'द खबरी' के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर उन्होंने सोनाली फोगाट की शॉकिंग एलिमिनेशन होने की खबर दी। हालांकि सलमान खान इस हफ्ते अपनी आगामी फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग में बिजी होने के कारण वीकेंड के वार में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसलिए सोनाली का एविक्शन अलग अंदाज में किया गया।
 
बिग बॉस के घर में रविवार यानी 24 जनवरी को सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, टीना दत्ता और हर्ष लिंबाचिया की एंट्री होगी। ये सभी जहां घरवालों को अपने तीखे सवालों से ग्रिल करेंगे तो वहीं इसी दौरान ये सिलेब्रिटीज सोनाली फोगाट को भी घर से बाहर ले जाएंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख