सम्बंधित जानकारी
- रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद क्यों सिंगल हैं कैटरीना कैफ? एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब
- सिनेमाघर खुले, दर्शक गायब
- सेविंग खत्म होने की खबरों पर आदित्य नारायण बोले- पता नहीं अब ससुराल वाले क्या सोच रहे होंगे
- रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, गाड़ी से उतर एक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट, वीडियो वायरल
- कंगना रनौट ने 'बॉलीवुड' बताया अपमानजनक शब्द, शुरू किया #IndiaRejectBollywood
'बिग बॉस 14' के घर से बाहर आते ही सारा गुरपाल ने कुबूला तुषार संग रिश्ता, बताया क्यों हुए दोनों अलग
'बिग बॉस 14' के घर से बाहर आने वाली पहली कंटेस्टेंट पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल बनी हैं। सारा की बिग बॉस में एंट्री के बाद तुषार कुमार सामने आए थे और उन्होंने सारा गुरपाल के साथ शादी का दावा किया था। अब घर से बाहर आने के बाद सारा ने तुषार कुमार के साथ अपनी शादी के बारे में खुलकर बात रखी है।
उन्होंने इस रिश्ते को हिंसात्मक बताया है। सारा का कहना है कि सबको मूव ऑन करने का हक है। मेरे हिसाब से उन्होंने खु़द कहा है कि हमें अलग हुए लगभग चार से पांच साल हो गए हैं। वास्तव में यह एक हिंसात्मक रिलेशनशिप था और मुझे लगता है कि प्रत्येक लड़की को मूव ऑन करने का हक है जो हेल्दी नहीं है।
चार साल तक वे कहां रहें? जिस दिन से 'बिग बॉस' शुरू हुआ, उन्होंने बात करना शुरू कर दिया। वह मेरी जीवन में सबसे कम महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। अगर वे मेरे लिए महत्वपूर्ण होता, तो मेरी लाइफ में होता।'
गौरतलब है कि बिग बॉस 14 की शुरुआत में तुषार कुमार सामने आए। उन्होंने दावा किया कि उनकी शादी सारा गुरपाल से हो चुकी है। तुषार ने बताया था- '16 अगस्त 2014 को पंजाब के जलंधर में मेरी और सारा की शादी हुई थी। हालांकि, मैरिज सर्टिफिकेट में लड़की का नाम 'रचना देवी' लिखा हुआ है।'
तुषार का दावा था कि मैं सिर्फ ये साबित करना चाहता हूं कि सारा ही वो लड़की हैं जिससे मेरी शादी हुई थी और वो दुनिया के सामने झूठ बोल रही हैं।
