शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bigg boss 13 shehnaaz gill to become bride in reality show mujhse shaadi karoge
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (16:47 IST)

Bigg Boss 13 : शहनाज गिल का होगा स्वयंवर, फिनाले के बाद बनेंगी दुल्हन

Bigg Boss 13 : शहनाज गिल का होगा स्वयंवर, फिनाले के बाद बनेंगी दुल्हन - bigg boss 13 shehnaaz gill to become bride in reality show mujhse shaadi karoge
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले से अब सिर्फ कुछ घंटे दूर हैं। इससे पहले बिग बॉस के घर में दर्शकों को बहुत कुछ मनोरंजन से भरपूर दिखाई दे रहा हैं। शो मेकर्स शो में और भी ट्वीस्ट लाने के लिए कई मजेदार घोषणाएं भी कर रहे हैं।

 
हाल ही में बिग बॉस की ओर से एक प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। जिसमें शहनाज गिल के स्वंयवर की जानकारी दी गई है। प्रोमो में बिग बॉस जैसे ही शहनाज गिल को स्वयंवर के बारे में जानकारी देते हैं वो शर्माती दिखाई देती हैं। इसके बाद शहनाज ये खबर बाकी घरवालों को बताती हैं तो सभी खुशी से नाचते हुए दिखाई देते हैं।
 
शेयर किए गए वीडियो में शहनाज को कंफेशन रूम में देखा जा सकता है जहां वह ग्रीन कलर के लिबास में बिल्कुल दुल्हन की तरह दिख रही थीं। बिग बॉस शहनाज को बताते हैं कि उनकी शादी के लिए कई प्रस्ताव आए हैं। ये बातें सुनकर वह शर्मा जाती हैं। शहनाज अपनी इस शादी की बात सुनकर कहती हैं, 'मुझे शर्म आ रही है।'

जिसके बाद शहनाज गिल इसकी जानकारी सभी घरवालों को देती हैं। शहनाज को सभी घरवालों के साथ नाचते भी देखा जा सकता है। जिसके बाद शहनाज सभी को 17 फरवरी को अपनी शादी में आने की बात कहती हैं।
 
खबरों के अनुसार बिग बॉस 13 के फिनाले के बाद कलर्स टीवी एक नया शो 'मुझसे शादी करोगे' शुरू करने जा रहा है। शो के लिए मनीष पॉल ऑडिशन राउंड की मेजबानी करने जा रहे हैं। शो में 12 प्रतियोगी 6 जोड़ियों में हिस्सा लेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि शो के निर्माताओं ने रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला से भी संपर्क किया है।
 
ये भी पढ़ें
वेलेंटाइन डे के मौके पर नताशा स्टानकोविक और हार्दिक पांड्या ने रोमांटिक तस्वीर शेयर कर जताया प्यार