dharma sangrah
✕

अजय देवगन की इस सुपरहिट फिल्म का बनेगा सीक्वल, भूषण कुमार ने की पुष्टि

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (14:54 IST)
अजय देवगन की साल 2018 की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल बनने वाला है। राज कुमार गुप्ता निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा इलियाना डीक्रूज और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में थे। अब निर्माता भूषण कुमार ने ‘रेड’ के सीक्वल की पुष्टि की है।

‘रेड’ और ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के बाद अजय देवगन और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं। भूषण कुमार ने कहा कि ‘रेड 2’ भी एक सच्ची कहानी पर आधारित होगी और इनके जरिये हमने उन नायकों को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है जो वर्दी नहीं पहनते हैं।

भूषण कुमार ने आगे बताया कि फिलहाल ‘रेड 2’ की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।
 

अजय देवगन की अन्य फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही रोहित शेट्टी की ‘सूर्यवंशी’ में नजर आएंगे। हालांकि, इसमें वह कैमियो रोल में दिखेंगे। इसके बाद वह ‘चाणक्य’, ‘मैदान’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘कैथी’ के हिन्दी रीमेक में भी नजर आने वाले हैं।

Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख