dharma sangrah
✕

फिल्म 'तूफान' के साथ 2020 अपने नाम करने के लिए तैयार फरहान अख्तर

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (14:31 IST)
फरहान अख्तर मनोरंजन का एक बहुमुखी पैकेज है और उनके कौशल की कोई सीमा नहीं है। अभिनेता ने भारतीय फिल्म उद्योग के दर्शकों को कई यादगार किरदार दिए है। फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में अभिनेता का सबसे सार्थक और काव्य किरदार में से एक देखने मिला था, जिसमें फरहान ने एक विज्ञापन कॉपीराइटर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका किरदार बेहद रचनात्मक था जिसे मंत्रमुग्ध कर देने वाली कविता के साथ पेश किया गया था।

 
स्पोर्ट्स बायोपिक भाग मिल्खा भाग में, फरहान अख्तर ने विश्व चैंपियन धावक और ओलंपियन मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी। बड़े पर्दे पर उनका किरदार देखना बेहद प्रेरणादायक था जिसने अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आवश्यक प्रेरणा प्रदान की थी। 'द स्काई इज पिंक' फैमिली ड्रामा में फरहान एक पति और एक पिता की गहन भूमिका निभाते हुए नज़र आए थे जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा और किरदार को एक छोर से दूसरे छोर तक निभाने की उनकी क्षमता को साबित करता है।
 
अभिनेता ने अपनी फिल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाओं के साथ कई पुरस्कार जीते हैं और उन फिल्मों को व्यावसायिक लोकप्रियता हासिल करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस बार फरहान अपनी आगामी फिल्म 'तूफान' के साथ बॉक्सिंग रिंग में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जहां वह अपने अभिनय कौशल और मुक्केबाजी के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते हुए नज़र आएंगे।
 
फरहान तूफान के साथ बॉक्सिंग रिंग में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आरओएमपी पिक्चर्स के साथ एसोसिएशन में एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फ़िल्म तूफान राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है। फिल्म 18 सितंबर 2020 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख