शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bhuj The Pride of India, Ajay Devgn, Parineeti Chopra, Nora Fatehi, Sonakshi Sinha
Written By
Last Modified: शनिवार, 4 जनवरी 2020 (12:47 IST)

अजय देवगन की इस फिल्म से परिणीति हुईं बाहर, नोरा ने ली एंट्री

अजय देवगन की इस फिल्म से परिणीति हुईं बाहर, नोरा ने ली एंट्री - Bhuj The Pride of India, Ajay Devgn, Parineeti Chopra, Nora Fatehi, Sonakshi Sinha
परिणीति चोपड़ा की फिल्में भले ही कुछ खास नहीं कर पा रही हों, लेकिन व्यस्तता इतनी है कि उनके हाथ से एक फिल्म निकल गई है। यह फिल्म छोटी नहीं है बल्कि अजय देवगन जैसे सितारे के साथ थी, जिसका मलाल परिणीति को भी होगा। 
 
अजय इस समय 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' नामक फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा को लिया गया था। परिणीति इस समय 'साइना' और एक मिस्ट्री थ्रिलर में इतनी व्यस्त हैं कि भुज के लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। 
 
परिणीति की जगह अब नोरा फतेही ने ली है और उन्होंने अपने रोल की बारीकियां समझने के लिए निर्देशक के साथ वर्कशॉप भी लेना शुरू कर दिया है। वे 12 जनवरी से शूटिंग शुरू करेंगी। 

Photo : Instagram

 
नोरा को बड़ा मौका 
नोरा को अब तक छोटे रोल ही मिले हैं और ज्यादातर में उन पर गाने ही फिल्माए गए हैं। नोरा अब एक्ट्रेस के रूप में भी अपना करियर बढ़ाना चाहती है और 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' के जरिये उन्हें बड़ा मौका मिला है। सत्यमेव जयते, मरजावां, भारत जैसी फिल्म वे कर चुकी हैं और जल्दी ही उनकी 'स्ट्रीट डांसर' रिलीज होने वाली है। 


 
इंडो-पाक वॉर के बैकड्रॉप पर बेस्ड है फिल्म 
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया इंडो-पाक वॉर के बैकड्रॉप पर बेस्ड है। अजय इसमें विजय कर्णिक का रोल निभा रहे हैं जो भुज एअरबेस के इंचार्ज थे। इसे पाकिस्तान ने बम बरसा कर तहस-नहस कर दिया था। 50 एअर फोर्स, 60 डिफेंस सिक्यूरिटी पर्सनल और 300 ग्रामीण महिलाओं की मदद से विजय ने इंडियन एअरफोर्स एअरस्ट्रिप को फिर से बना दिया था। 
 
कई सितारे हैं फिल्म में 
इस फिल्म में अजय और नोरा के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और राणा दग्गूबाती जैसे कलाकार भी हैं। सोशल वर्कर सुंदरबेन की भूमिका सोनाक्षी निभा रही हैं जबकि संजय दत्त, रणछोड़दास के रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक दुधैया कर रहे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होगी। 
ये भी पढ़ें
बाप आखिर बाप होता है : बहुत हंसाएगा चालाक पिता का यह चटपटा चुटकुला