शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhojpuri actress monalisa share her glamorous look in white saree
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (14:47 IST)

व्हाइट कलर की साड़ी में मोनालिसा का मस्त-मस्त अंदाज, हॉट तस्वीरें वायरल

व्हाइट कलर की साड़ी में मोनालिसा का मस्त-मस्त अंदाज, हॉट तस्वीरें वायरल | bhojpuri actress monalisa share her glamorous look in white saree
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा सुपर हॉट और बोल्ड अदाओं से इंटरनेट का तापमान बढ़ा देती हैं। चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल मोनालिसा हर आउटफिट में गजब ढाती नजर आती हैं।

 
हाल ही में मोनालिसा ने साड़ी पहने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है। मोनालिसा ने साड़ी में भी इंटरनेट का तापमान हाई कर दिया है। तस्वीरों में वह व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं। 
 
हल्के कर्ल बाल, कानों में झुमके और डार्क लिपस्टिक के साथ मोनालिसा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। तस्वीरों में मोनालिसा कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मैं खूबसूरत महसूस करती हूं, मजबूत महसूस करती हूं और कॉन्फिडेंट....मैं कौन हूं?' फैंस को मोनालिसा का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
 
मोनालिसा फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस बेसब्री से एक्ट्रेस के नए पोस्ट का इंतजार करते हैं। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 5.2 मिलियन फॉलोअर्स है।
 
ये भी पढ़ें
चुप फिल्म समीक्षा: फिल्म क्रिटिक्स को स्टार देने वाला किलर