शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bhojpuri actress bigg boss fame sambhavna seth hospitalised
Written By
Last Updated : बुधवार, 6 मई 2020 (11:20 IST)

'बिग बॉस' फेम संभावना सेठ की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

'बिग बॉस' फेम संभावना सेठ की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती - bhojpuri actress bigg boss fame sambhavna seth hospitalised
भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस 2 फेम संभावना सेठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके पति अविनाश द्विवेदी ने संभावना के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट के जरिए उनके फैंस को दी।

 
अविनाश ने पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा है, 'संभावना की सेहत बिगड़ गई है, जिसके चलते बीती रात उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ गया था। आज सुबह 5 बजे ही हम वापस आए हैं। इसी बीच संभावना सेठ की तबीयत फिर से खराब हो गई है।'
 
हालांकि, अविनाश ने संभावना की बीमारी का कारण नहीं बताया है। टीवी और भोजपुरी फिल्म उद्योग की मशहूर हस्तियों ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की और तेजी से ठीक होने की कामना की। 
 
बता दें कि संभावना सेठ भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जाना माना चेहरा हैं. संभावना ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई आइटम नंबर किए हैं। वे शिल्पा शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस' सीजन 2 में नजर आईं थी। इसके बाद वो 'बिग बॉस 8' में एक चैलेंजर के रूप में नजर आईं थी। 
 
ये भी पढ़ें
क्या सलमान खान की फिल्म राधे होगी ऑनलाइन रिलीज!