सम्बंधित जानकारी
- दीपिका पादुकोण ने शुरू किया नया बिजनेस, '82 ईस्ट' किया लॉन्च
- आलिया-रणबीर नहीं चाहते कोई भी उनकी बेटी से मिले, इस वजह से रखना चाहते हैं दूर!
- करारी हार के बाद अजय देवगन ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला, बोले- जीतना या हारना किसी भी खेल...
- कॉलेज में अमिताभ बच्चन को लड़कियों ने दिया था यह मजेदार 'निकनेम'
- जब बोनी कपूर पर भड़क गई थीं श्रीदेवी
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हुईं फरार, पुलिस ने चिपकाया हाजिर होने का नोटिस! जानिए क्या है मामला | bhojpuri actress akshara singh faraar poster
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम अक्सर विवादों से जुड़ता रहता है। वहीं अब अक्षरा सिंह को पटना पुलिस ने फरार घोषित कर दिया है। अक्षरा के घर के बाहर फरार पोस्टर के इश्तेहार भी चिपकाए गए हैं।
दरअसल, यह मामला अप्रैल 2021 में वैशाली के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर 2021 में हुए एक डांस पार्टी के कार्यक्रम से जुड़ा है। इस डांस पार्टी में नियमों का उल्लघंन किया गया था। खबरों के अनुसार अक्षरा सिंह को 2021 में पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान अक्षरा सिंह के स्टेज शो के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था।
इतना ही नई इस पार्टी में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ी थी। पुलिस ने इस पार्टी पर एफआईआर दर्ज की और अक्षरा सिंह भी कानूनी पचड़े में फंस गई थीं। एफआईआर होने के बाद से अक्षरा सिंह लगातार फरार चल रही थीं। इस मामले में अन्य सभी ने बेल ले ली, लेकिन अक्षरा सिंह ने जमानत नहीं ली।
पुलिस दो महीने पहले अक्षरा सिंह के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करवा चुकी है, जिसके बाद अब फरारी का इश्तेहार निकाला गया है। लालगंज थाने की पुलिस ने अक्षरा के पटना के घर पर फरारी का इश्तेहार चिपका दिया है।
खबरों के अनुसार इस मामले को लेकर अक्षरा सिंह के वकील ने कहा कि उन्हें इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इस्तिहार चिपकाए जाने की जानकारी मुझे सोशल मीडिया में प्रकाशित समाचारों से हो रही है। अक्षरा सिंह ने इस केस के संदर्भ में एंटी सिपेटरी बेल के लिए आवेदन दाखिल किया हुआ है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
