शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bharti singh dont quit the kapil sharma show shares photo
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (15:51 IST)

'द कपिल शर्मा शो' से निकाले जाने की खबरों पर भारती सिंह ने लगाया विराम, तस्वीरें शेयर कर लिखी यह बात

'द कपिल शर्मा शो' से निकाले जाने की खबरों पर भारती सिंह ने लगाया विराम, तस्वीरें शेयर कर लिखी यह बात - bharti singh dont quit the kapil sharma show shares photo
कॉमेडियन भारती सिंह का नाम ड्रग्स केस में आने और गिरफ्तारी के बाद खबरें आने लगी थी कि उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर निकाल दिया गया है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, भारती सिंह ने शो की शूटिंग दोबारा शूटिंग कर दी है।

 
भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। लाल रंग के सलवार-कमीज में भारती सिंह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ भारती सिंह ने हेवी जूलरी पहनी हुई है।
 
 
तस्वीरें शेयर करते हुए भारती सिंह ने लिखा, 'लाल रंग दो दिलों की बॉन्डिंग का कलर माना जाता है। कपिल शर्मा शो हर शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे।'
 
 
बता दें कि कुछ दिनों पहले भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में दोनों जमानत पर रिहा हो गए। इन तस्वीरों से भारती सिंह ने कपिल शर्मा शो छोड़ने वाली सभी खबरों पर विराम लगा दिया है।
ये भी पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा के डेनिम लुक पर फिदा हुए रितिक रोशन, एक्ट्रेस की तस्वीर पर किया यह कमेंट