kalsarpa dosh calculator
✕

सामने आई 'भारत' से 'वाघा बॉर्डर' की तस्वीरें, सलमान-कैटरीना का नया लुक

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (16:09 IST)
अभी हाल ही में खबर थी कि फिल्म 'भारत' के लिए लुधियाना में वाघा बॉर्डर का सेट तैयार किया गया है जिसके लिए शानदार सीन शूट होने हैं। 20 दिनों में तैयार किए गए इस सेट की तस्वीर तो सामने नहीं आई थी, लेकिन भाई सलमान खान ने अपने फैंस का ध्यान रखा। उन्होंने हाल ही में सेट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। 
 
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'भारत' की कोई भी तस्वीर फैंस को देखने नहीं मिल रही। मेकर्स अपनी फिल्म के क्रेज़ को खराब नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने सुरक्षा बढ़ा दी है। जब वाघा बॉर्डर के सेट की बात आई तब फैंस को इसे देखने की उत्सुकता हुई। इसी बीच सलमान खान ने सेट पर से अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की जिसे देखकर फैंस बहुत खुश हो गए। 
 
इस तस्वीर में वाघा बॉर्डर के सेट पर सलमान और कैटरीना खड़े हुए हैं। यह सीन ऐसा है जब दोनों की शादी हो चुकी है और दोनों सलमान के पापा को ढूंढने पाकिस्तान जा रहे हैं। सलमान ने कैप्शन में सिर्फ फिल्म भारत ही लिखा है। इसमें दोनों बहुत ही शांत नज़र आ रहे हैं। 

 
इस सीन के लिए असली बॉर्डर पर शूटिंग की अनुमति मिलना मुश्किल थी इसलिए मेकर्स ने लुधियाना के पास एक गांव में ही इसका सेट तैयार करवाया। इसके लिए गांववालों ने भी उनकी काफी मदद की। फिल्म 'भारत' में सलमान और कैटरीना दोनों के ही पांच अलग-अलग अवतार दिखाई देंगे। इसमें कैटरीना के कुछ एक्शन सीन भी हो सकते हैं। यह कहानी करीब 50 वर्षों की यात्रा दिखाएगी। निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म में दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही भी शामिल हैं। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख