sundarkand

रजनीकांत के घर बजने वाली है शहनाई, गुपचुप कर ली सगाई

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (16:05 IST)
सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्मों से हमेशा चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा उनकी स्टार फैमिली भी किसी से कम नहीं। हालांकि इस बार खबर ज़रा हटकर है। रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या की पहली शादी टूटने के बाद अब वह दूसरी शादी करने जा रही हैं। 
 
खबर के मुताबिक सौंदर्या और विशगन वनांगामुडी रिलेशनशिप में हैं और अगले वर्ष जनवरी में शादी करने वाले हैं। दोनों ने सगाई भी कर ली है लेकिन इसकी जानकारी ज़्यादा लोगों को नहीं है। विशगन एक एक्टर-बिजनेसमैन हैं। वे एक्टिंग के साथ एक दवा कंपनी के मालिक भी हैं। सौंदर्या 34 वर्षीय हैं, जबकि विशगन 35 वर्ष के हैं। दोनों की ही यह दूसरी शादी होगी। 
 
सौंदर्या ने इससे पहले अश्विन रामकुमार से शादी की थी। दोनों की शादी करीब सात वर्ष चली लेकिन इसके बाद भी उन्हें अलग होना पड़ा। दोनों का एक बेटा भी है जो तलाक के बाद मां के साथ रहता है। 
 
वहीं विशगन ने इसके पहले एक मैग्जीन एडिटर कनिखा कुमारन से शादी की थी जो ज़्यादा समय तक नहीं टिकी। अब इनके अलग होने के बाद विशगन ने सौंदर्या से शादी का फैसला लिया है। 
 
सौंदर्या को इतने साल साथ रहने के बाद भी अपने पुराने रिश्ते से शिकायत थी। उनकी बड़ी बहन ऐश्वर्या की शादी एक्टर धनुष से हुई है जो बहुत ही खुश हैं। ऐसे में सौंदर्या का कहना है कि धनुष और मेरे पापा की लाइफस्टाइल एक जैसी है। मेरी बहन को शादी के बाद ज्यादा मुश्किल नहीं हुई थी। लेकिन मुझे तीन साल बाद भी काफी दिक्कतें आ रही थीं और मैं अब तक एडजस्ट ही कर रही थी क्योंकि अश्विन का लाइफस्टाइल एकदम अलग है। 

Show comments

पूनम पांडे ने सिल्वर शिमरी गाउन में ढाया कहर, बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, बोले- प्रकृति के कोप से लड़ना असंभव

National Sports Day: बॉलीवुड की वो स्पोर्ट्स फिल्में, जो सिखाती हैं हार न मानने का जज्बा

नोरा फतेही के बयान के बाद सुकेश चंद्रशेखर का वायरल लेटर, WhatsApp चैट और महंगे गिफ्ट्स का किया जिक्र

‘हनुमान अंश’ फिल्म में ऐसा क्या है खास जो यह 'टॉक्सिक', 'आवारापन' को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख