शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bengaluru drugs case know about actress sanjjanaa galrani was the part of paras chhabra show
Written By

पारस छाबड़ा की दुल्हन बनने को तैयार थीं यह एक्ट्रेस, ड्रग्स केस में गिरफ्तार

Paras Chhabra
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ गई है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इन दिनों बेंगलुरु का हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस भी सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिनों इस केस में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया था।

 
अब इस ड्रग्स केस में एक और कन्नड़ अभिनेत्री की भी गिरफ्तारी हुई है। केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने अभिनेत्री संजना गलरानी को गिरफ्तार किया है। संजना गलरानी कन्नड़ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं। वह कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 
 
संजना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद संजना गलरानी कई टीवी विज्ञापनों में भी नजर आईं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने 50 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया था। संजना गलरानी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘ओरु कधल सेवीर’ से की थी। यह फिल्म साल 2006 में आई थी। 
 
संजना साल 2013 में कन्नड रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। संजना गलरानी को आखिरी बार पारस छाबड़ा के टीवी शो मुझसे शादी करोगे में देखा गया था। शो में संजना गलरानी, पारस से शादी करने की ख्वाहिश लेकर पहुंची थीं। हालांकि संजना गलरानी इस शो की विजेता नहीं बन पाईं और न ही उनका पारस के साथ स्वंयवर हुआ।
 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम की रिलीज डेट आई सामने