1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. behsharama rang controversy mukesh khanna angry on deepika padukone bikini colore

दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- किसी गुस्ताखी से कम नहीं...

deepika padukone
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज होते ही विवादों में फंस गया है। इस गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के कलर को लेकर खूब हंगामा हो रहा है। दीपिका के भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर बवाल मचा हुआ है।

 
अब इस विवाद में मुकेश खन्ना भी कूद गए हैं। मुकेश खन्ना ने 'बशर्म रंग' गाने को अश्लील करार दिया है। एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि बच्चे भी टीवी और फिल्में देखते हैं और ऐसे में इस तरह के गानों को सेंसर बोर्ड द्वारा पास नहीं किया जाना चाहिए।
 
मुकेश खन्ना ने कहा कि सेंसर बोर्ड कोई सुप्रीम कोर्ट नहीं है जिसका विरोध नहीं किया जा सकता है। इस तरह के उत्तेजक गानों से युवाओं और बच्चों में गलत संदेश जाता है और उनपर बुरा असर पड़ता है। 
 
दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहनकर डांस करने पर मुकेश खन्ना ने कहा, भगवा रंग आरएसएस, शिवसेना का भी है और भगवा रंग से जुड़ीं अपनी मान्यताएं भी है और ऐसे में जानबूझकर इस रंग के कपड़े में गाना रखा गया है, जो किसी गुस्ताखी से कम नहीं है।
 
बता दें कि दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहनकर डांस करने पर कई हिंदू संगठन नाराजगी जता चुके हैं। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। वहीं शर्लिन चोपड़ा ने भी दीपिका की भगवा बिकिनी पर आपत्ति जताई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Pathaan पर विवाद के बीच शाहरुख खान बोले- कुछ लोग सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी फैला रहे हैं