manglik dosh calculator
✕

सुशांत सिंह राजपूत से पहले इस एक्टर संग जुड़ चुका है रिया चक्रवर्ती का नाम

Updated: बुधवार, 1 जुलाई 2020 (11:04 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम सुर्खियों में हैं। रिया चक्रवर्ती 1 जुलाई को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। टीवी की दुनिया से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली रिया चक्रवर्ती प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रही हैं।

 
रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लम्बे समय से डेट कर रही थी, लेकिन इससे पहले उनका नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ा था। रिया चक्रवर्ती और आदित्य रॉय कपूर को कई मौकों पर साथ देखा गया था लेकिन कभी भी दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। 
 
रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। साल 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्‍ट्री में 'तुनेगा-तुनेगा' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह हिंदी फिल्म 'सोनाली केबल' में नजर आईं। इस फिल्‍म में रिया एक्‍टर अली फजल के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह हाफ गर्लफ्रेंड और बैं‍क चोर जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकीं है।

 
रिया चक्रवर्ती कुछ साल पहले ही महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' में नजर आई थी, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस बीच रिया चक्रवर्ती का नाम बार-बार सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान रिया ने सिर्फ उन्हें अपना अच्छा दोस्त ही बताया था। 
 
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ये बात सामने आई है कि रिया और सुशांत इसी साल नवंबर में शादी करने वाले थे। सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या के आद पुलिस इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार, करीबी दोस्त, मैनेजर के अलावा उनकी कथित प्रेमिका रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ की है।

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख