गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. badshah gave 74 lakh to increase view of his song paagal police filed 446 page chargesheet
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (15:48 IST)

74 लाख रुपए देकर बादशाह ने बढ़वाए अपने गाने 'पागल' के व्यूज, पुलिस ने दायर की चार्जशीट

74 लाख रुपए देकर बादशाह ने बढ़वाए अपने गाने 'पागल' के व्यूज, पुलिस ने दायर की चार्जशीट - badshah gave 74 lakh to increase view of his song paagal police filed 446 page chargesheet
मुंबई पुलिस बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर फेक फॉलोअर्स और पैसे देकर लाइक्स खरीदने के मामले पर जांच कर रही थी। इस मामले में रैपर बादशाह से पूछताछ चल रही थी। बादशाह पर अपने म्यूजिक वीडियो 'पागल है' के लिए व्यूज बढ़ाने के लिए 74 लाख रुपए देने का आरोप लगा है। 

 
वहीं अब इस मामले में इस मामले में 446 पन्नों की चार्जशीट फाइल की गई। इसमें बताया गया है कि बादशाह ने 74 लाख रुपए देकर अपने गाने के लिए 72 लाख व्यूज खरीदे। यह गाना 11 जुलाई 2019 को रिलीज हुआ था। 
 
बादशाह का यह गाना 24 घंटे में 75 मिलियन यानी 7 करोड़ 50 लाख बार यूट्यूब पर देखा गया। जिस वजह से 'पागल' 24 घंटे के अंदर दुनिया में सबसे ज्यादा बार देखा गया गाना बन गया थश। इसके बाद बादशाह पर आरोप लगे कि उन्होंने अपने गाने 'पागल' के लिए व्यूज खरीदे हैं। 
 
खबरों के अनुसार चार्जशीट में बताया गया है कि बादशाह ने 74 लाख रुपए देकर अपने गाने के लिए 72 लाख व्यूज खरीदे। कथित तौर पर चार्जशीट में 11 पंचों, 25 गवाहों और पांच आरोपियों के नाम हैं। 5 में से चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। 
 
बादशाह और कोएना मित्रा को मामले में गवाह के रूप में नामित किया गया है। शुरुआती जांच के बाद ये मामला क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट के पास ट्रांसफर कर दिया गया। तब उस टीम को सचिन वाजे लीड कर रहे थे।
ये भी पढ़ें
जोया अख्तर किया अपनी अगली फिल्म 'द आर्चीज' का ऐलान, बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं ये स्टारकिड्स