Daily Horoscope
✕

आयुष्मान की ‘बधाई हो’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (10:59 IST)
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है। अमित शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म का ताना-बाना हास्य पर आधारित है जिसमें एक अधेड़ दंपत्ति की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में अधेड़ महिला गर्भवती हो जाती है। दंपत्ति की भूमिका नीना गुप्ता और गजराज राव ने निभाई है।
 
निर्माण कंपनी जंगली पिक्चर्स ने ट्वीटर पर बताया कि फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म में अधेड़ दंपत्ति के बेटे की भूमिका निभाने वाले आयुष्मान खुराना ने कहा कि फिल्म को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया और टिकट खिड़की पर इसकी सफलता से वह अभिभूत हैं।
 
फिल्म में सुरेखा सिकरी और सान्या मल्होत्रा ने भी अभिनय किया है।‘बधाई हो’ फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई थी। (भाषा) 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख