sundarkand
Mon, 3 Aug 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Azhar, Box Office, Emraan Hashmi

अज़हर का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन

अज़हर
अज़हर ने वीकेंड पर खास प्रदर्शन नहीं किया था और मंडे टेस्ट में तो यह फिल्म 'फेल' ही हो गई। सोमवार को कलेक्शन 2.90 करोड़ रुपये रहे और यह बात तय हो गई कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है।  
 
फिल्म ने पहले दिन 6.30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। चार दिनों का कुल योग होता है 23.70 करोड़ रुपये। 
 
फिल्म के निर्माता ने वितरकों को फिल्म बेच दी है। 45 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर 'अज़हर' की लागत वसूल होगी जो अब मुमकिन दिखाई नहीं दे रही है। फिल्म का लाइफ टाइम बिजनेस 35 करोड़ के आसपास सिमटने की संभावना है। 
ये भी पढ़ें
मैं नहीं हूं 'कमांडो 2' में विलेन