dharma sangrah
✕

इस वजह से आयुष्मान खुराना अब नहीं लिखते गाने

Updated: रविवार, 22 मई 2022 (13:17 IST)
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'अनेक' को लेकर सुर्खियों में हैं। आयुष्मान एक अच्छे एक्टर के साथ अच्छे सिंगर भी हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गाने कंपोज किए। लेकिन कुछ समय से आयुष्मान ने गाने लिखना बंद कर दिया है। जिसे लेकर अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 
हाल ही में आयुष्मान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा कि उन्होंने गाने लिखना क्यों छोड़ दिया तो एक्टर ने इसका कारण बताया। 
 
आयुष्मान ने कहा, मेरे सभी गाने मेरे कॉलेज के वर्षों के दौरान बनाए गए थे चाहे वह पानी दा रंग, सद्दी गली, मिट्टी दी खुशबू हो। ये मैंने मेरे दोस्त रोचक के साथ रचना की। ये गाने तब लिखे गए थे जब मैं कॉलेज में था और अब रिलीज हो रहे हैं। उस वक्त मैं कॉलेज में थिएटर कर रहा था, हम अपनी लाइनें लिखते थे हमारी थिएटर के लिए अपनी कहानियां भी लेकिन अब हमारे पास इतना समय नहीं है।
 
अनेक की बात करें तो इस फिल्म में आयुष्मान पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस एंड्रिया केविचुसा हैं। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। यह फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख