शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ayushmann khurrana film doctor g will release on 14 october
Written By
Last Modified: सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (12:16 IST)

आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' इस दिन‍ सिनेमाघरों में देगी दस्तक

आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' इस दिन‍ सिनेमाघरों में देगी दस्तक | ayushmann khurrana film doctor g will release on 14 october
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म 'डॉक्टर जी' में नजर आने वाले हैं। इस  मेडिकल कैंपस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। बीते दिनों फिल्म से आयुष्मान का फर्स्ट लुक सामने आया था। 

 
अब मेकर्स ने 'डॉक्टर जी' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। आयुष्मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, 'ज़िंदगी है मेरी गुगली से भरपूर। चाहिये था हड्डी रोग, पर बन गया डॉक्टर जी। अपनी नियुक्तियों के लिए तैयार हो जाइए डॉक्टर जी 14 अक्टूबर 2022 से सिनेमाघरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा।'
 
फिल्म को कैंपस कॉमेडी बताया जा रहा है, जिसमें आयुष्मान एक डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार का नाम डॉ. उदय गुप्ता है। डॉक्टर जी में शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी अहम भूमिका में हैं।
 
'डॉक्टर जी' का निर्माण जंगली प्रोडक्शन के बैगर तले किया जा रहा है। इस फिल्म के जरिए अनु‍भूति कश्यप निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। बतौर निर्देशक अनुभूति कश्यप की यह पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी अनुभूति कश्यप, सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भरत ने लिखी है।
 
ये भी पढ़ें
'ऊंचाई' का नया पोस्टर आया सामने, हिमालय की चट्टानों सी मजबूत दिखी अमिताभ, अनुपम और बोमन की दोस्ती