शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ayushmann khurrana chandigarh kare aashiqui new song maafi out
Written By
Last Modified: शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (18:13 IST)

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का गाना 'माफी' रिलीज

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का गाना 'माफी' रिलीज - ayushmann khurrana chandigarh kare aashiqui new song maafi out
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की लेकर चर्चा में है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ थश, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब इस फिल्म का गाना माफी रिलीज कर दिया गया है। 
 
माफ़ी गाना में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर दोनों का दिल टूट गया है। आयुष्मान, वाणी से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को आयुष्मान खुराना ने गाया है।
 
गौरतलब है कि फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान एक क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर अहम किरदार निभा रही हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर ने किया है। यह फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
ये भी पढ़ें
कोरोना से ठीक हुए कमल हासन, अस्पताल से मिली छुट्टी