सोमवार, 30 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ayushmann khurrana and vani kapoor starrer chandigarh kare aashiqui trailer released on 8 november
Written By
Last Modified: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (17:34 IST)

आयुष्मान खुराना की 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

आयुष्मान खुराना की 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज - ayushmann khurrana and vani kapoor starrer chandigarh kare aashiqui trailer released on 8 november
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। इसके साथ ही उनकी कई फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में आयुष्मान ने 'डॉक्टर जी' के रिलीज डेट का ऐलान किया था।

 
अब आयुष्मना खुराना ने अपनी अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का टीजर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की भी घोषणा की है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ वाणी कपूर नजर आने वाली हैं। 
 
इस टीजर में आयुष्मान वाणी कपूर को किस करते नजर आते हैं। इस टीजर को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, ये आशिकी कुछ अलग है, ट्रेलर आउट ऑन 8 नवंबर और 10 दिसंबर को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए।
 
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक एथलीट की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर अहम किरदार निभा रही हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर कर रही हैं।
 
ये भी पढ़ें
बादशाह ने बिना परमिशन 'पानी पानी' में किया ऊंट-घोड़ों का इस्तेमाल, पशु कल्याण बोर्ड ने भेजा नोटिस