• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar film sooryavanshi actress niharica raizada hot photos
Written By
Last Updated : बुधवार, 3 नवंबर 2021 (15:11 IST)

कैटरीना कैफ के अलावा 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी यह हॉट एक्ट्रेस, देखिए तस्वीरें

कैटरीना कैफ के अलावा 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी यह हॉट एक्ट्रेस, देखिए तस्वीरें - akshay kumar film sooryavanshi actress niharica raizada hot photos
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय के साथ कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आएंगे।
 
इसके अलावा 'सूर्यवंशी' में एक और एक्ट्रेस दिखेंगी, जिसका नाम निहारिका रायजादा हैं। निहारिका फिल्म में एक खास रोल निभा रहीं हैं। वह फिल्म में अक्षय के साथ एंटी टेरिरेस्ट फीमेल स्क्वॉड ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं।
 
निहारिका काफी समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। वह दिवंगत बॉलीवुड संगीतकार ओपी नय्यर की पोती हैं। निहारिका का जन्म लक्जमबर्ग में हुआ था और वह वहीं की नागरिक हैं।
 
निहारिका ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली हैं। वह 'मिस इंडिया यूके 2010' रह चुकी हैं। इसके अलावा निहारिका मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2020 की पहली रनरअप थीं।
 
निहारिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में बंगाली फिल्म 'डामाडोल' से की थी। वह मसान, अलोन, बेबी, एक कलि, वॉरियर सावित्री और टोटल धमाल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
 
निहारिका रायजादा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं।
 
ये भी पढ़ें
'शहजादा' के लिए रोहित धवन ने बनाया खास प्लान, कार्तिक आर्यन को 6 महीने के लिए किया ब्लॉक