1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. baghban screen writer shafeeq ansari passes away

अमिताभ बच्चन की 'बागबान' के स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी का निधन

Amitabh Bachchan
Photo : Twitter
बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। शफीक अंसारी ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बागबान' की स्क्रीन राइटिंग भी की थी।

 
शफीक के बेटे बेटे मोहसिन अंसारी ने अपने पिता के दुखद निधन की खबर की पुष्टि की है। उनके शव को मुंबई के ओशिवारा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। 
 
शफीक अंसारी ने अपना करियर बतौर राइटर 1974 में धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म दोस्त से किया था'  इसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी स्टारर दिल का हीरा में काम किया था। उन्होंने दिग्गज फिल्ममेकर बी आर चोपड़ा के साथ भी काम किया और फिल्म बागबान के कई शानदार डायलॉग्स लिखे थे। 
 
अगला लेख
शूटिंग के लिए यह है कैटरीना कैफ की फेवरेट जगह, 'द कपिल शर्मा शो' में किया खुलासा