biodatamaker

आयुष्मान खुराना स्टारर 'अनेक' की नई रिलीज डेट अनाउंस, 'जयेशभाई जोरदार' से टाला टकराव

Updated: मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (16:32 IST)
फिल्म इंडस्ट्री धीरे धीरे ट्रैक पर लौट रही है और रोमांचक फिल्मों की एक सीरीज के साथ तैयार है - हालांकि इस साल के दो बहुप्रतीक्षित मनोरंजन 'अनेक' जिसमें आयुष्मान खुराना नजर आएंगे और रणवीर सिंह स्टारर 'जयेशभाई जोरदार' बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली थी। लेकिन फिल्मों के निर्माताओं ने आपस में बातचीत करके एक ऐसी रणनीति तैयारी की जिससे दोनों ही फिल्में अपना प्रभाव डालने में कामयाब होगी।
ऐसे में आदित्य चोपड़ा और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी, भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा ने हाल ही में बात की और फिल्मों को टकराव से बचाने का फैसला किया। 'अनेक' अब अपनी तय डेट 13 मई के बजाय 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
इस पर बात करते हुए यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी कहते हैं, "निर्माता भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा ने 'अनेक' की रिलीज को 27 मई तक आगे बढ़ाने का फैसला किया। इस कदम के साथ, 'जयेशभाई जोरदार' और 'अनेक' दोनों ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। एक संकेत के रूप में, अनेक का ट्रेलर अब जयेशभाई जोरदार से जुड़ा होगा, जिससे यह वाईआरएफ फिल्म से जुड़ा पहला गैर-वाईआरएफ फिल्म ट्रेलर बन जाएगा।
भूषण कुमार कहते हैं, "मेरा मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री एक बड़ा परिवार है और इसके साथ हमें हमेशा उन फिल्मों के सर्वोत्तम हितों को समायोजित करने के लिए तैयार रहना चाहिए जिन पर हम मंथन कर रहे हैं। 'जयेशभाई जोरदार' और 'अनेक' दोनों बहुत ही आशाजनक फिल्में हैं और हम 'जयेशभाई जोरदार' से जुड़े 'अनेक' के ट्रेलर को लेकर भी उत्साहित हैं।"
 
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक-निर्माता अनुभव सिन्हा कहते हैं, "एक फिल्म को बनाने के लिए बहुत सारी मेहनत के साथ प्लानिंग लगती है। हम 'अनेक' की रिलीज को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा कर खुश थे, ताकि दर्शक अब दोनों फिल्मों का अलग-अलग तरीके से एन्जॉय कर सकें।"
 
आयुष्मान खुराना द्वारा अभिनीत अनेक, भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडियावर्क्स द्वारा साथ मिलकर निर्मित की गयी फिल्म है, जो 27 मई, 2022 को रिलीज़ करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Show comments

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

ब्लैक ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस अवतार, कातिलाना अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

संजय लीला भंसाली की फिल्मों में प्यार के 7 रंग, दिलकशी से मौत तक का सफर

'हीरोज' फेम एक्ट्रेस हेडन पैनेटियर का निधन, 37वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ली अंतिम सांस

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख