Hanuman Chalisa

केजीएफ स्टार यश बस ड्राइवर के हैं बेटे, नाम बदलने से चमकी किस्मत

Published: रविवार, 8 जनवरी 2023 (11:04 IST)
केजीएफ के स्टार यश इस समय पूरे भारत में लोकप्रिय हैं और उनकी फिल्म केजीएफ को खूब पसंद किया गया था। यश का जीवन संघर्ष से भरा रहा है और उन्होंने कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की है। पेश है यश के बारे में ऐसी कुछ बातें जो बहुत कम लोगों को पता है। 
 
1) यश का वास्तविक नाम है नवीन कुमार गौड़ा।

2) यश के पिता अरुण कुमार जे. बस ड्राइवर थे और केएसआरटीसी ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस चलाते थे।

3) यश ने मैसूर स्थित स्कूल में पढ़ाई की और बचपन से ही उनका रूझान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ओर था।

4) परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए स्कूल की छुट्टी के दौरान यश डिलीवरी बॉय का काम करते थे।

5) पैसों की तंगी के कारण यश ने कॉलेज की पढ़ाई अधूरी छोड़ दी और परिवार की आर्थिक मदद के लिए वे बंगलुरु चले गए ताकि कुछ काम कर सके।
 
6) यश को 'स्टॉप' नामक फिल्म में सहायक निर्देशक का काम मिला, लेकिन कुछ दिनों में फिल्म बंद हो गई।
 
7) यश के पास रूकने की जगह नहीं थी, तब मोहन नामक शख्स ने उन्हें अपने साथ रहने के लिए कहा, लेकिन मोहन के रहने की जगह छोटी थी इसलिए यश ने वहां अपना सामान रखा और खुद रात में बस स्टॉप पर सोते थे।
 
8) यश ने एक ड्रामा कंपनी जॉइन की जहां उनका नाम नवीन से बदल कर यश कर दिया गया। नाम बदलते ही उनकी किस्मत चमक गई।
 
9) एक बड़ी पार्टी में जाने का यश को मौका मिला जहां पर कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के लोग आए हुए थे। यश नोटिस किए गए और उन्हें टीवी सीरियल के ऑफर मिले जो उन्होंने किए।
 
10) राधिका पंडित के साथ उन्होंने कुछ टीवी सीरियल किए। दोनों की जोड़ी पसंद की गई इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
 
11) यश को एक फिल्म में छो टा रोल मिला और इसके बाद 'मोगिना मानासु' में लीड रोल मिला। यह नायिका प्रधान फिल्म थी, लेकिन यश का अभिनय सराहा गया और उन्हें फिल्मफेअर अवॉर्ड भी मिला।
 
12) धीरे-धीरे यश लोकप्रिय हो गए और केजीएफ के बाद उनकी लोकप्रियता चौगुनी हो गई। यश का कहना है कि उन्होंने ऐसा ही सपना देखा था कि हर कोई उन्हें पहचाने और नोटिस करे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

पूजा हेगड़े का सिज़लिंग एथनिक लुक, रस्ट-ऑरेंज आउटफिट में ढाया कहर

चोट के बाद काम पर लौटे कार्तिक आर्यन, 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग के लिए पहुंचे लंदन

महात्मा गांधी बने मनोज बाजपेयी, सामने आया फिल्म का फर्स्ट लुक; पहचानना हुआ मुश्किल

'बिग बॉस' ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास!

'गांधारी' का ग्लोबल धमाका, 8 देशों में नंबर 1 और दुनिया में टॉप 4 पर पहुंची फिल्म, तापसी पन्नू ने जताई खुशी

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख