शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ayushmann khuranas wife tahira denies news of her mother being a part of ramayan
Written By
Last Modified: सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (10:52 IST)

क्या आयुष्मान खुराना की सास थीं रामायण का हिस्सा? ताहिरा कश्यप ने बताई सच्चाई

क्या आयुष्मान खुराना की सास थीं रामायण का हिस्सा? ताहिरा कश्यप ने बताई सच्चाई - ayushmann khuranas wife tahira denies news of her mother being a part of ramayan
दूरदर्शन पर जब से रामायण का प्रसारण शुरू हुआ है तब से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में खबरें आई थीं कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की सास रामानंद सागर की रामायण का हिस्सा रही थीं। उन्होंने रामायण में त्रिजटा का रोल निभाया था। सोशल मीडिया पर यह खबर काफी वायरल हो रही थी। अब इन खबरों पर आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने विराम लगाया है। 
 
इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए ताहिरा ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी मां कभी भी रामायण शो का हिस्सा नहीं रहीं। ताहिरा कश्यप ने ट्वीट कर बताया कि रामायण में उनकी मां के रोल को हो रही चर्चा सरासर गलत है। 


 
उन्होंने ट्वीट किया, 'रामायण में अनीता कश्यप (ताहिरा की मां) मेरी मां को लेकर आ रही इस तरह की रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई नहीं है। मेरी मां एक शिक्षाविद थीं और उनका शो से कोई कनेक्शन नहीं है, कुछ भी।'
 
बता दें कि सोशल मीडिया पर त्रिजटा को लेकर काफी मीम्स वायरल हो रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स त्रिजटा को दुनिया की पहली रिपोर्टर बता रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते लागू हुए लॉकडाउन की वजह से रामायण की एक बार फिर से टीवी पर शुरुआत हुई थी। इस शो को शुरुआत से ही काफी पसंद किया गया और टीआरपी भी काफी आई।
ये भी पढ़ें
सोशल मीडिया पर छाया दिशा पाटनी का डांस वीडियो, जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती आईं नजर