Daily Horoscope

बॉक्स ऑफिस पर Avengers Endgame का कैसा रहा पहला दिन?

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (06:40 IST)
भारत में 2845 स्क्रीन्स में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में हॉलीवुड मूवी 'अवेंजर्स एंडगेम' 26 अप्रैल को प्रदर्शित हुई। इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है और आमतौर पर ऐसी दीवानगी लिए फिल्मों को चार से साढ़े हजार स्क्रीन्स में रिलीज किया जाता है। लेकिन इस फिल्म के निर्माता ने केवल उन्हीं सिनेमाघरों को चुना जहां पर 2के प्रोजेक्शन की व्यवस्था थी। निश्चित रूप से फिल्म के कलेक्शन इससे प्रभावित होंगे। 
 
जहां तक ओपनिंग का सवाल है तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग ली है। 2019 में ऐसी ओ‍पनिंग किसी भी फिल्म को नहीं मिली है। शहरों में ज्यादातर मल्टीप्लेक्स में शुरुआती तीन दिनों के टिकट लगभग बिक चुके हैं। वीकडेज़ में भी फिल्म के बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। 
 
जहां तक पहले दिन के आंकड़े का सवाल है तो यह 45 करोड़ के आसपास है। अधिकृत नंबर अभी आना है। एक हॉलीवुड मूवी का भारत में यह जबरदस्त प्रदर्शन है। जिस तरह से यह फिल्म सिनेमाघरों में भीड़ जुटा रही है उससे यह बात साफ है कि यह भारत में सर्वाधिक व्यवसाय करने वाली हॉलीवुड मूवी बनने वाली है। 
 
इसके पहले यह कीर्तिमान पिछले साल रिलीज हुई अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर के नाम था। जिसने लगभग 222 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख