1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ashish vidyarthi tests covid 19 positive hospitalised

आशीष विद्यार्थी भी आए कोरोनावायरस की चपेट में, अस्पताल में भर्ती

Ashish Vidyarthi
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है। बीते दिनों में बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी के बाद अब अभिनेता आशीष विद्यार्थी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

 
आशीष विद्यार्थी ने वीडियो शेयर कर अपने कोरोना टेस्ट रिजल्ट की जानकारी दी। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को भी टेस्ट करवाने को कहा। आशीष इस वक्त दिल्ली स्थ‍ित साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।
 
उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा, नमस्कार बंधु, कल थोड़ी-सी हरारत महसूस हुई। कोरोना का टेस्ट करवाया जो कि पॉजिटिव आया। अब मैं दिल्ली के अस्पताल में एडमिट होने जा रहा हूं। वैसे तो सब ठीक है पर जो भी व्यक्त‍ि पिछले दिनों मेरे संपर्क में आया हो चाहे वो वाराणसी में या दिल्ली में या फिर मुंबई में, वो अपना कोविड-19 का टेस्ट करवा लें। मैं ठीक हूं, असली दुनिया में स्वागत है। ख्याल रखें।
 
आशीष ने अपने फैंस से कहा, 'आप लोगों की दुआएं और प्यार अमूल्य है। आपका और जिंदगी का धन्यवाद।' उनके कोरोना से पीड़ित होने की खबर फैलने के बाद आशीष के फैंस उनके जल्द ‍ठीक होने की कामना करने लगे हैं। 
 
इससे पहले शुक्रवार को अभिनेता मनोज बाजपेयी का कोरोनावायरस टेस्ट भी पॉजीटिव आया था। वह फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। उनकी टीम ने एक बयान जारी कर बताया था कि, 'एक फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर के कोरोना पॉजीटिव होने के बाद मनोज बाजपेयी का कोरोना वायरस टेस्ट भी पॉजीटिव आया है। 
 
अगला लेख
दर्शकों को हंसाना आसान नहीं है, लेकिन यह नामुमकिन भी नहीं है : विष्णु भोलवानी