Hanuman Chalisa
✕

ड्रग्स केस में एनसीबी से क्लीन चिट मिलने के बाद कोर्ट पहुंचे आर्यन खान, दायर की याचिका

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (12:24 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में बीते साल गिरफ्तार किया था। आर्यन को 25 दिन जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी। कोर्ट ने कई शर्तों पर किंग खान के बेटे को जमानत दी थी। यहां तक कि उनका पासपोर्ट तक जमा करवा लिया गया था।

 
हालांकि अब इस मामले में आर्यन खान को क्लीन चिट मिल चुकी है। ऐसे में अब आर्यन अपना पासपोर्ट वापसी की मांग कर रहे हैं। आर्यन खान ने विशेष एनडीपीएस कोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर कर अपना पासपोर्ट वापस करने की मांग की है। याचिका में आरोप-पत्र का हवाला देते हुए पासपोर्ट वापस करने की मांग की गई, जिसमें उनका नाम नहीं है। 
 
अदालत ने एनसीबी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है और मामले की सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तारीख तय की। आर्यन खान को एनसीबी ने पिछले साल अक्टूबर की शुरुआत में हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन जांच एजेंसी ने मई में दायर आरोपपत्र में उनका नाम आरोपी के रूप में नहीं लिया। एनसीबी ने 'पर्याप्त सबूतों के अभाव' के कारण आर्यन खान और पांच अन्य को छोड़ दिया था।
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख