गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arun govil again become ram in akshay kumar film oh my god 2
Written By
Last Modified: गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (11:22 IST)

पर्दे पर एक बार फिर भगवान राम का किरदार निभाएंगे अरुण गोविल, अक्षय कुमार की इस फिल्म में आएंगे नजर

arun govil
रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर अरुण गोविल ने घर-घर में पहचान बनाई है। वह आज भी लोगों के दिलों में भगवान राम के किरदार में ही बसते हैं। वहीं अब अरुण गोविल एक बार फिर पर्दे पर राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। 

 
खबरों के अनुसार अरुण गोविल अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड' के दूसरे पार्ट में भगवान राम का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। फैंस एक बार फिर से उन्हें वही भूमिका निभाते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। 'ओह माय गॉड 2' में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी होंगे।
 
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार चाहते थे कि उनकी फिल्म में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ही निभाएं। उनका मानना है कि इस रोल के लिए अरुण से ज्यादा बेहतर चेहरा और कोई नहीं हो सकता। 
 
इस फिल्म का प्रोडक्शन अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार कर रहे हैं। फिल्म का ‍निर्देशक अमित राय करेंगे। फिल्म की शूटिंग 23 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुरु होने वाली है।
 
ये भी पढ़ें
ड्रग्स केस : आर्यन खान को कुछ दिन और रहना होगा जेल में, हाईकोर्ट में इस दिन होगी जमानत याचिका पर सुनवाई