kundali milan
✕

हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वोस्लू की बॉलीवुड में एंट्री, 'राणाबाली' में निभाएंगे खतरनाक विलेन का किरदार

Updated: गुरुवार, 18 जून 2026 (14:07 IST)
हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू भारतीय सिनेमा में फिल्म 'राणाबाली' के जरिए एंट्री करने जा रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने अर्नोल्ड वोस्लू के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म से उनका कैरेक्टर पोस्टर जारी किया, जिसमें उन्हें ‘द डेमन ऑफ ड्रॉट’ यानी सर थियोडोर हेक्टर के रूप में पेश किया गया है।
 
माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राणाबाली' इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्मों में शामिल है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही खासा उत्साह है। ऐसे में अर्नोल्ड वोस्लू के किरदार के खुलासे ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

ALSO READ: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का दमदार टीजर रिलीज, बंटवारे के दर्दनाक सच से रूबरू कराएगी फिल्म
 
A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

 

फिल्म के पोस्टर में अर्नोल्ड वोस्लू प्रभावशाली और रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं। मेटैलिक केप और धुएं से घिरे उनके लुक से संकेत मिलता है कि फिल्म में उनका किरदार बेहद शक्तिशाली और महत्वपूर्ण होने वाला है। ‘द ममी’ फ्रेंचाइजी में इमहोटेप की भूमिका निभाकर विश्वभर में लोकप्रिय हुए वोस्लू पहली बार किसी भारतीय फिल्म में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
पोस्टर साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा कि ‘द ममी’ में इमहोटेप के रूप में दर्शकों का दिल जीतने वाले अर्नोल्ड वोस्लू अब ‘राणाबाली’ में बेरहम सर थियोडोर हेक्टर के रूप में नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। साथ ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय सिनेमा में स्वागत किया गया।
 
औपनिवेशिक काल की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘राणाबाली’ भारत के इतिहास की कुछ अनसुनी और वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में विजय देवरकोंडा एक निडर योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी ‘जायम्मा’ के किरदार में नजर आएंगी।
 
फिल्म का रोमांटिक गीत ‘ओ मेरे साजन’ भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने पर सोशल मीडिया पर एक लाख से अधिक रील्स बन चुकी हैं और यूट्यूब पर इसे 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। राहुल संकृत्यान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन यरनेनी ने टी-सीरीज के सहयोग से किया है। ‘राणाबाली’ 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख