• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun kapoor wishes his girlfriend malaika arora on her birthday with romantic photo
Written By
Last Modified: बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 (16:25 IST)

अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में दी मलाइका अरोरा को जन्मदिन की बधाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में दी मलाइका अरोरा को जन्मदिन की बधाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीर | arjun kapoor wishes his girlfriend malaika arora on her birthday with romantic photo
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा 23 अक्टूबर को 46 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें बधाई दे रहे हैं।


लेकिन सभी को अर्जुन कपूर के मलाइका को बधाई देने का इंतजार था। अब अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा को बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए विश किया है।

Photo : Instagram
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर मलाइका के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों के बीच की प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। इस सेल्फी तस्वीर में अर्जुन मलाइका के पीछे खड़े होकर उनके सिर पर किस करते नजर आ रहे हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है सिर्फ दिल बनाया है। इस तस्वीर को फैंस जमकर लाइक्स कर रहे हैं। दोनों की तस्वीर पर रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीस, कृति सेनन ने भी कमेंट किया है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है। लेकिन एक वक्त था जब ये अपने रिश्ते पर कुछ भी कहने से बचते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं है। अर्जुन कपूर ने अब बिंदास होकर मलाइका के साथ इतनी रोमांटिक तस्वीर को शेयर किया हैं।
ये भी पढ़ें
शानदार चुटकुला : लड़के सड़क पर ऐसे लहराकर बाइक चलाते हैं, जैसे...