सोमवार, 28 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Arjun Kapoor movie Indias Most Wanted struggles at box office Day 1
Written By

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही लड़खड़ाई अर्जुन कपूर की 'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड'

अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड' का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन खास नहीं रहा और फिल्म ने कमजोर प्रदर्शन किया।

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर इस समय असफल फिल्मों से जूझ रहे हैं और उनके लिए एक बड़ी सफलता जरूरी है, ऐसे में 'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड' के कमजोर प्रदर्शन ने उन्हें चिंता में डाल दिया है। 
 
फिल्म की ओपनिंग सुबह ही खराब रही थी। शाम के शो में दर्शक बढ़े, लेकिन इतने नहीं की कलेक्शन में जोरदार इजाफा हो। यह फिल्म पहले दिन मात्र 2.10 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। 
 
क्रिटिक्स की ओर से फिल्म को बहुत ज्यादा बुराई नहीं मिली है। ज्यादातर ने इसे औसत से बेहतर ही बनाया है, बावजूद इसके फिल्म कोई असर नहीं छोड़ पाई। 
 
अर्जुन कपूर की पिछली फिल्मों का ठंडा प्रदर्शन और फिल्म का कठिन टाइटल इसकी राह में रोड़ा बना। फिल्म का खास प्रचार भी नहीं हुआ और दर्शकों को पता ही नहीं चला कि इस नाम की फिल्म रिलीज हुई है। 
 
फिल्म को आगामी दिनों में शानदार प्रदर्शन करना होगा, तभी यह बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी। 
ये भी पढ़ें
करिश्मा शर्मा की बिंदास अदाओं ने जीता फैंस का दिल