1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor buy villa in the same building where malaika arora lives

मलाइका अरोरा के और करीब आए अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस के पड़ोस में खरीदा इतने करोड़ का घर

Arjun Kapoor
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा की जोड़ी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते रहते हैं। वहीं अब अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के और करीब आ गए हैं। दरअसल, अर्जुन ने मलाइका के घर के करीब एक नया घर खरीदा है।

 
अर्जुन कपूर ने बांद्रा इलाके की पॉश बिल्डिंग में 20 करोड़ का 4BHK स्काईविला विला खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस घर में सभी सुविधाएं हैं, इसमें एक पूल और गोल्‍फ एरिया भी है। इस विला को खरीदते ही अर्जुन कपूर अपने मलाइका अरोरा के पड़ोसी बन गए हैं। मलाइका ने भी इसी बिल्डिंग में अपना घर लिया है। 
 
बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा भी इसी बिल्डिंग में रहती हैं। उन्होंने भी कुछ दिनों पहले ही अपना नया घर खरीदा था। मलाइका अरोरा के साथ-साथ अर्जुन कपूर अब सोनाक्षी सिन्हा के भी पड़ोसी हो गए हैं। 
 
 
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा था कि उन्हें मलाइका की पूर्व जिंदगी से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
अगला लेख
धुलीखेल : नेपाल का बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन