रविवार, 27 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Arjun Kapoor, Boney Kapoor, Malaikar Arora Khan, Salman Khan
Written By

मलाइका से अर्जुन को दूर रहने के लिए किसने कहा?

अर्जुन कपूर
अरबाज़ खान और मलाइका अरोरा खान के अलग होने का सही कारण अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन इसमें अर्जुन कपूर का नाम लगातार घसीटा जा रहा है। कुछ वर्ष पहले भी अर्जुन का नाम मलाइका से जोड़ा गया था और फिर एक बार अर्जुन का नाम चर्चाओं में है। कहा जा रहा है कि अर्जुन की मलाइका से नजदीकियां दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में अर्जुन को मलाइका के साथ देखा भी गया। 
किसने अर्जुन को दूर रहने के लिए कहा... अगले पेज पर 
 

अर्जुन के पिता बोनी कपूर इस सबसे बेहद नाराज हैं। सलमान और बोनी के बेहद अच्छे संबंध है। सलमान को लेकर बोनी 'नो एंट्री' और 'वांटेड' जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक बोनी ने अर्जुन को कह दिया है कि वे मलाइका से दूर रहें। भले ही अर्जुन और मलाइका के बीच कुछ भी न हो, लेकिन यदि वे मलाइका से मिलना-जुलना जारी रखेंगे तो इससे अफवाहों को और बल मिलेगा। 
बोनी को क्या है डर... अगले पेज पर

बोनी नहीं चाहते कि अर्जुन के कारण सलमान से उनके संबंध खराब हो। साथ ही इससे अर्जुन के करियर को नुकसान भी पहुंच सकता है। बोनी का मानना है कि अर्जुन इस समय अपने करियर पर ही ध्यान दें। 
ये भी पढ़ें
एअरपोर्ट पर दिखे सलमान-लुलिया...शादी की चर्चा जोरों पर