biodatamaker
✕

अर्जुन ने ‍क्या किया ऐसा कि अक्षय कुमार हुए नाराज!

Updated: गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (11:38 IST)
विपुल शाह 'नमस्ते लंदन' के बाद उसकी अगली कड़ी के लिए काम करना शुरू कर चुके हैं जिसके लिए उन्होंने अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को चुना है। अफवाहें थीं कि इस फिल्म में पहले अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को कास्ट किया जाना था लेकिन अक्षय कुमार की व्यस्तता के चलते ऐसा नहीं हो पाया और अक्षय, अर्जुन को फिल्म में लेने से नाराज हो गए। 
 
इस बारे में अर्जुन का कहना है कि यह सब अफवाह है। मुझे भरोसा है कि विपुल शाह ने इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले अक्षय सर के साथ ही चर्चा की होगी। विपुल सर और अक्षय एकसाथ फिल्म करना चाहते थे लेकिन समय की कमी की वजह से ऐसा हो नहीं पाया। इसके बाद विपुल सर ने मुझे प्रोजेक्ट में लेने की बात कही और मैंने उत्साहित होकर तुरंत हां कह दी। 
 
अपने और अक्षय कुमार के बारे में बताते हुए अर्जुन ने कहा कि मैं अक्षय सर की पिक्चर्स के चुनाव से बहुत प्रभावित हुं। मैंने फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेमकथा' के लिए एक वीडियो भी शूट किया था। अक्षय सर से मैं अच्छी तरह से मिलता हूं। उन्होंने जो कुछ हासिल किया है और जो काम वे कर रहे हैं, मैं उसके लिए उनका सम्मान करता हूं। 
 

 
फिल्म के कम के बारे में अर्जुन ने बताया कि मुझे लगता है कि 'नमस्ते लंदन' को बहुत अधिक प्यार मिला था। उसकी फ्रेंचाइजी में आगे बढ़ने के लिए वाकई मजबूत माइंडसेट लेकर जाना होगा। फिल्म का सबसे अच्छा सीन वह था, जब अक्षय सर ने जहाज पर भारत के बारे में बात की थी। उसकी सादगी ने काम कर दिखाया। 

Show comments

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

'मैं फक्र से कहता हूं... दिमागी नक्सल हूं', जामिया प्रदर्शन के बीच नसीरुद्दीन शाह के तीखे बोल, छात्रों का किया समर्थन

भारत का इतिहास और संस्कृति दुनिया तक पहुंचाएगी ‘रामायण’, 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी नमित मल्होत्रा की फिल्म

'रामायण' का लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर, दर्शकों ने बताया भव्य सिनेमाई अनुभव

हॉलीवुड में यश ने बढ़ाया भारत का मान, 'रामायण' के ग्लोबल प्रीमियर में कन्नड़ सिनेमा पर कही दिल छू लेने वाली बात

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख