biodatamaker
✕

अक्सर 2 में जरीन की हॉटनेस और छल, जुनून, षड्यंत्र का खेल

Updated: गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (11:31 IST)
2006 में आई म्यूजिकल थ्रिलर 'अक्सर' अब सस्पेंस थ्रिलर 'अक्सर 2' के रूप में एक बार फिर सामने आ रही है जिसमें गौतम रोडे, जरीन खान और अभिनव शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। 
 
वो कहते हैं न कि बुराई कभी-कभी सबसे ज्यादा आम दिमाग के दिमाग में ही आती है। यह कहानी इसी बात पर जुड़ी हुई है। खंबाटा, जो कि एक बड़े एम्पायर की मालकिन हैं, उन्हें उनके ही घर में हो रही साजिश के बारे में पता नहीं चलता। उसकी गवर्नेंस, उसका बॉयफ्रैंड, बटलर और बैंकर खंबाटा को ढूंढते हैं लेकिन हालात नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं। जो जैसा दिखता है वैसा बिलकुल होता नहीं। 'अक्सर 2' छल, जुनून और षड्यंत्र का खेल है।


 
फिल्म का ट्रेलर मुंबई में पूरी कास्ट की मौजूदगी में रिलीज हुआ। 'अक्सर 2' को 2017 की दूसरी छमाही के लिए बॉक्स ऑफिस की सबसे बेहतरीन फिल्म होने की उम्मीद है। फिल्म के डायरेक्टर अनंत महादेवन ने बताया कि हम सब ही जरीन खान को पॉवर हाउस कलाकार के रूप में देखेंगे। हम सभी जानते हैं कि वे कितनी लाजवाब हैं, लेकिन फिल्म में वे अपने काम से हमें और चौंकाने वाली हैं। गौतम रोडे का काम सराहनीय था और वे अपने जीवन में बहुत आगे जाएंगे।
 
इस बारे में जरीन खान ने कहा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर बहुत खुश हुं। पिछली फिल्म 'अक्सर' की तरह यह फिल्म भी काफी पेचीदा होगी। मैं खुश हुं कि मुझे इस फिल्म के लिए चुना गया। गौतम रोडे के साथ काम करते वक्त बहुत बातें सीखने को मिलीं। वे बहुत उम्दा कलाकार हैं और मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करने पर भाग्यशाली हुं। 
 
म्यूजिक, जो कि मिथुन द्वारा दिया गया है, एक सप्ताह बाद सामने आएगा। इस बारे में मिथुन ने कहा कि सस्पेंस फिल्म का सिर्फ एक ही पहलू है। इसके और भी कई पहलू हैं इसलिए इसमें हर तरह के म्यूजिक का स्कोप था। 'अक्सर' के गाने ब्रांड बन चुके थे और उम्मीद है कि इस पार्ट के गाने भी वैसे ही होंगे। 
 
नरेन्द्र बजाज और चिराग बजाज द्वारा निर्मित और अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित 'अक्सर 2' का संगीत मिथुन द्वारा रचित है। फिल्म 6 अक्टूबर 2017 को रिलीज होने वाली है।

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख