शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anurag Kashyap controversial tweet on home minister amit shah
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (17:04 IST)

गृहमंत्री अमित शाह पर भड़के अनुराग कश्यप, किया आपत्तिजनक ट्वीट

गृहमंत्री अमित शाह पर भड़के अनुराग कश्यप, किया आपत्तिजनक ट्वीट - Anurag Kashyap controversial tweet on home minister amit shah
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप नागरिकता संशोधन कानून के मुखर विरोधी हैं। अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर अक्सर नागरिकता कानून के चलते मोदी सरकार पर हमला बोलते नजर आते हैं। अनुराग कश्यप ने अब गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है।
 
अमित शाह की दिल्ली में हुई चुनावी रैली के दौरान सीएए और एनआरसी का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई हुई। इसी घटना को लेकर अनुराग कश्यप ने ये ट्वीट किया है। 
 


सोशल मीडिया में अमित शाह की चुनावी रैली में हंगामे का एक वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में अमित शाह भाषण देते दिख रहे हैं। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक अचानक एनआरसी और सीएए के विरोध में नारे लगाने लगता है, जिसके बाद भाजपा समर्थक उनकी पिटाई शुरू कर देते हैं। तब शाह मंच से ही लोगों को समझाइश देते हुए उसे छोड़ने की अपील करते हैं, साथ ही सिक्यूरिटी वालों से उसे सकुशल ले जाने के लिए कहते हैं। इसके बाद शाह लोगों से ये भी कहते हैं कि पीछे मत देखिए, कुछ भी नहीं हुआ और फिर वे जनता से ‘भारत माता की जय’ के नारे लगवाते हैं।
 

गृहमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के बाद ट्विटर पर कश्यप की जमकर आलोचना हो रही है। देखें कुछ ट्वीट्स-









 
 
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 13 : शहनाज गिल ने किया खुलासा, इस वजह से तोड़ दिया था परिवार से रिश्ता