suvichar
✕

सुसाइड करने से पहले अनुपमा पाठक ने किया था फेसबुक लाइव, क्या प्यार में मिला था धोखा?

Updated: शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (14:42 IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने आत्महत्या कर ली है। 40 वर्षीय अनुपमा पाठक का शव 2 अगस्त को उनके किराए के फ्लैट में लटका मिला। बिहार के पूर्णिया की रहने वाली अनुपमा पाठक मुंबई आकर भोजपुरी फिल्मों और टीवी शो में काम करती थीं।

 
अनुपमा ने खुदकुशी करने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उन्होंने कहा था कि उन्हें धोखा दिया गया है और अब वह किसी पर विश्वास नहीं कर पाएंगी। वीडियो में उन्होंने किसी पर विश्वास ना कर पाने और मदद के लिए किसी दोस्त के ना होने की बात कही थी।
 
अनुपमा वीडियो में कहती हैं कि दो वजह हैं जिसके कारण मैं यह कदम उठा रही हूं। मनीष झा ने मेरा दो पहिया वाहन मई के महीने में लॉकडाउन के दौरान लिया था। जब मैं मुंबई वापस आई तो मनीष ने मुझे वह वाहन लौटाने से इनकार कर दिया।
 
दूसरी वजह में अनुपमा बताती हैं कि मैंने एक प्रोडक्शन कंपनी, विस्डम प्रोड्यूसर कंपनी में दस हजार रुपए इंवेस्ट किए थे। मैंने ऐसा अपने एक दोस्त के कहने पर किया था। दिसंबर 2019 से यह वक्त आ गया है वह पैसे लौटाने से इनकार कर रहा है। वीडियो में अनुपमा अपना दर्द बता रही हैं और कहती नजर आ रही हैं कि किसी पर भरोसा न करें। 
 
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से पहले ही खलबली मची है। इससे पहले सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने 9 जून को कथित रूप से एक ऊंची इमारत से गिरने से मौत हो गई थी। इससे पहले 15 मई को टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने भी अपने घर में फांसी लगा ली थी।
 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख