Daily Horoscope
✕

फिल्म इंडस्ट्री में अनुपम खेर के पूरे हुए 36 साल, पहली फिल्‍म में निभाया था 60 साल के बुजुर्ग का किरदार

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (17:13 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में 36 साल पूरे कर लिए हैं। 25 मई 1984 को ही उनकी पहली फिल्‍म सारांश रिलीज हुई थी। अनुपम खेर ना केवल अभिनेता हैं बल्कि अभिनय का पूरा विश्‍वविद्यालय हैं। उन्होंने पर्दे पर हर तरह के किरदार को निभाया है।

 
इस मौके पर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके निभाए कुछ बेहतरीन किरदार शामिल हैं। अनुपम ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'मेरी पहली फिल्म सारांश 25 मई 1984 को रिलीज हुई थी। मैंने आज मनोरंजन की दुनिया में 36 साल पूरे कर लिए हैं। अभी तक का यह सफर बेहतरीन रहा। भगवान की मुझ पर कृपा रही। और आप, मेरी प्रशंसक ने मुझे बेहद प्यार दिया है। शुक्रिया।' 
 
अनुपम द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में फिल्म सारांश, कर्मा, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, डैडी, खोसला का घोसला, स्पेशल 26, बेबी और हॉलीवुड टीवी सीरीज एनबीसी न्यू एम्सटरडम में निभाए किरदारों को संजोया गया है।
 
बता दें कि 28 साल की उम्र में अनुपम खेर ने फिल्म ‘सारांश’ में 65 साल के बुजुर्ग बीवी प्रधान का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी में प्रधान के जवान बेटे की न्यूयॉर्क में मौत हो जाती है। बेटे की अस्थियों को पाने के लिए उसे सरकारी दफ्तरों के खूब चक्कर लगाने पड़ते हैं और उससे रिश्वत भी मांगी जाती है। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। 
 

Show comments

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख