Daily Horoscope
✕

लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे सोनू सूद, बॉलीवुड भी हुआ एक्टर का मुरीद

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (16:57 IST)
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो मुंबई में लॉकडाउन की मार झेल रहे प्रवासी मजदूरों और गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू सूद लगातार मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी चौतरफा तारीफ भी हो रही है।

 
सोनू सूद और उनकी टीम द्वारा मुंबई में शुरू की गई बस सेवा के जरिए अब तक कई लोगों को उनके घर सही सलमात पहुंचाया जा चुका है। सोनू सूद की इस पहल से लोग तो खुश हैं ही, लेकिन नेता और बॉलीवुड एक्टर भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
 
सोनू सूद की राजकुमार राव ने भी तारीफ की है। राजकुमार राव ने सोनू सूद को असली हीरो बताया है। राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता सोनू सूद का एक कार्टून साझा किया है। इस कार्टून में सोनू सूद सुपरमैन के लिबास में प्रवासी मजदूरों की बस को धक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
स्मृति ईरानी ने भी सोनू सूद की तारीफ करते हुए लिखा, 'सोनू, ये मेरा सौभाग्य है कि मैं एक प्रोफेशनल साथी के तौर पर 2 दशकों से आपको जानती हूं और एक्टर के तौर पर आपकी प्रगति पर खुशी मिली है। लेकिन ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में आपने जिस तरह की दयालुता दिखाई है, उसे देखकर मुझे आप पर और भी ज्यादा गर्व होता है। जरूरतमंदों की मदद के लिए आपका शुक्रिया।'
 
बता दें कि सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद में जुटे हुए हैं। वो ट्विटर पर लगातार आ रही रिक्वेस्ट पर जवाब दे रहे हैं और मैसेज के साथ ही लोगों को घर पहुंचाने का भरोसा दे रहे हैं। 
 

Show comments

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख