dharma sangrah
✕

पर्दे पर फिर दिखेगी दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की जोड़ी, 'द इंटर्न' में ऋषि कपूर की जगह आएंगे नजर!

Updated: शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (16:41 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'द इंटर्न' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी 'द इंटर्न' का हिन्दी रीमेक होगी। इस फिल्म में दीपिका के अलावा दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को साइन किया गया था। ऋषि कपूर के निधन के बाद इस फिल्म पर ब्रेक लग गया।

 
ऋषि फिल्म का एक अहम हिस्सा थे, जिनके बिना फिल्म की शूटिंग होना नामुमिक था। अब खबर आ रही है ‍मेकर्स ने फिल्म पर काम शुरू कर दिया है और फिल्म में ऋषि कपूर की जगह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को साइन किया गया है। 
 
खबरों के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ऋषि कपूर के निधन के बाद द इंटर्न की हिन्दी रीमेक पर बड़ा ब्रेक लग गया था। इसका साफ मतलब यही था कि कास्ट का एक अहम सदस्य कम हो गया है और मेकर्स को नई कास्ट के बारे में विचार करना होगा। इसमें थोड़ा समय लगा लेकिन मेकर्स ने अब फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को साइन कर लिया है और जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं।
 
फिल्म पीकू की अपार सफलता के बाद एक बार फिर से द इंटर्न में फैंस दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन को साथ देखेंगे। बीते दिनों दीपिका ने कहा था कि द इंटर्न एक खूबसूरत रिलेशनशिप की कहानी है. फिल्म एक लाइट ड्रामा कॉमेडी है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 83 में रणवीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह शकुन बत्रा की फिल्म में भी दिखेंगी। वहीं अमिताभ बच्चन फिल्म, चेहरे, झुंड और ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख