Daily Horoscope
✕

अनंत-राधिका की शादी के बाद अमिताभ बच्चन का पोस्ट, लिखा- जो एक-दूसरे के लिए मायने रखती हैं

Updated: शनिवार, 13 जुलाई 2024 (17:20 IST)
Amitabh Bachchan post: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी इससे हुई कि ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार से अलग एंट्री की। अमिताभ बच्चन जहां पत्नी जया और बेटे अभिषेक संग पहुंचे थे। वहीं ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या संग अलग पहुंचीं। 
 
शादी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद अमिताभ परिवार सहित घर वापस लौट गए और आधी रात को एक पोस्ट लिखा। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, इस समय में भी कुछ लोगों से जुड़ने की इच्छा और दृढ़ शक्ति है। जहां यह समय कई लोगों के लिए काम पर जाने का है, मेरे लिए मेरी एक्सटेंडेड फैमिली से कनेक्ट करने का है।
 
उन्होंने लिखा, एक बेहद शानदार शादी से वापस आया हूं, लेकिन पुराने दोस्तों और शुभचिंतकों से मिलने के बाद सिर्फ प्यार और स्नेह के खजाने के बारे में ही सोच पा रहा हूं। इतना बेशुमार प्यार और स्नेह मिला। उनके चेहरे-मोहरे में भले ही बदलाव आ गया है, लेकिन साथ बिताए गए हमारे समय के प्यार और एक-दूसरे के प्रति जो स्नेह है, उसमें कोई कमी नहीं आई है। 
 
अमिताभ ने लिखा, यही तो जीवन है...प्यार, रिश्ते और स्नेह का सहेज कर रखना। लेकिन यह अजीब है कि कैसे छोटी-छोटी चीजें, जो एक-दूसरे के लिए मायने रखती हैं, वो बनी रहती हैं, लेकिन जिनके साथ गहरा जुड़ाव होता है या अच्छा समय बिताया होता है, वो खो जाती हैं और भुला दी जाती हैं। वास्तव में भुलाई नहीं जातीं, लेकिन कहीं न कहीं, वो पीछे छूट जाती हैं। वो तभी याद की जाती हैं या तभी उनका जिक्र किया जाता है, जब उस असोसिएशन या रिश्ते का मतलब हो।
 
बता दें कि बीते काफी समय से बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या अपनी मां के घर शिफ्ट हो चुकी है। वहीं अब अंबानी परिवार की शादी में बच्चन परिवार और ऐश्वर्या के बीच की ये दूरी देखकर खबरों को और हवा मिल गई है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सलमान खान ने पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- पीछे का याद रखना, इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो

सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में छलके आमिर खान के आंसू, बोले- 30 साल तक पागल की तरह काम किया, खो दिए रिश्ते

बर्थडे स्पेशल: बॉक्स ऑफिस से फैंस के दिलों तक, ये 5 बातें प्रभास को बनाती हैं सबसे सुपरस्टार

'ये प्रेम मोल लिया' के गाने ‘झुमका पटोला’ पर सीमा पाहवा का धमाकेदार डांस, शरवरी से भूमि पेडनेकर तक बॉलीवुड सितारों ने लुटाया प्यार

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख