1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amitabh Bachchan, Jodhpur, Health, Doctor

अमिताभ बच्चन की जोधपुर में तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर्स की टीम पहुंची

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की जोधपुर में तबीयत खराब हो गई। उन्हें पेट में तेज दर्द महसूस हुआ। 
 
अमिताभ ने जब मुंबई स्थिति अपने डॉक्टर्स से बात की तो वे फौरन जोधपुर के लिए रवाना हो गए। मुंबई से डॉक्टर्स की एक टीम चार्टर प्लेन से जोधपुर पहुंची है। 
 
संभावना है कि अमिताभ को मुंबई लाया जाएगा ताकि उनका अच्छे से इलाज किया जा सके। गौरतलब है कि जोधपुर में 
 
अमिताभ 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग कर रहे थे। 
 
अमिताभ को पेट, आंत, लीवर में समस्या है। 
 
अगला लेख
शाहरुख की फिर छुट्टी... रणवीर को लेकर फिल्म बनाएंगे आदित्य चोपड़ा