biodatamaker
✕

अभिताभ बच्चन-जया की शादी को 50 साल हुए पूरे, बेटी ने बताया माता-पिता की खुशहाल जिंदगी का राज

Updated: शनिवार, 3 जून 2023 (14:02 IST)
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन 3 जून को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन और जया की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत हिट रही है। अमिताभ और जया ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई है।
 
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी 03 जून 1973 को मुंबई में हुई थी। इस खास दिन पर अमिताभ-जया की बेटी श्वेता बच्चन ने उन्हें बधाई देते हुए एक अनदेखी तसवीर शेयर की है। श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की थोब्रैक तस्वीर पोस्ट की है। 
 
मोनोक्रोमैटिक तस्वीर में अमिताभ और जया को एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिख रहे हैं। जया ने साड़ी पहना हुआ है और सिर को पल्लू से ढका हुआ है। उन्होंने एक बिंदी भी लगाया है। जबकि अमिताभ प्रिंटेड शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। श्वेता ने लिखा, '50वीं शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। अब आप गोल्डन हैं।'
 
श्वेता बच्चन ने पोस्ट में अपने माता-पिता की लंबी शादी का राज भी बताया। श्वेता ने लिखा, एक बार यह पूछे जाने पर कि लंबी शादी का राज क्या है, मेरी मां ने जवाब दिया, प्यार, और मुझे लगता है कि मेरे पिता ने कहा था कि पत्नी हमेशा सही होती है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख