मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amitabh bachchan daughter Shweta mother in law and Raj Kapoor Daughter Ritu Nanda passes away
Written By
Last Updated : मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (13:18 IST)

समधन ऋतु नंदा के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया शोक, अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली रवाना

समधन ऋतु नंदा के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया शोक, अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली रवाना - Amitabh bachchan daughter Shweta mother in law and Raj Kapoor Daughter Ritu Nanda passes away
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की समधन और ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा का निधन हो गया है। ऋतु नंदा 71 साल की थीं। उनके निधन से दोनों परिवार सदमे में हैं। ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार के लिए अमिताभ बच्चन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिये इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए लिखा, मेरी समधन ऋतु नंदा, श्वेता की सास, ने देर रात 1 बजकर 15 मिनट पर आखिरी सांसे लीं।

बता दें कि ऋतु नंदा एक लंबे अर्से से कैंसर से पीड़ित थीं।

ऋतु नंदा के जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्ध‍िमा कपूर और नीतू कपूर ने ऋतु के जाने पर शोक व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

To the kindest most gentle person I‘ve ever met - They don’t make them like you anymore - RIP bua #missyoualways

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My dearest may your soul Rest In Peace

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on



ऋतु नंदा की बेटे निखिल नंदा ने अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से 1997 में शादी की थी और उनके दो बच्चे अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा हैं।
ये भी पढ़ें
रजनीकांत की दरबार ने पहले वीकेंड में किया 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन